Programmes · कार्यक्रम

हमारे कार्यक्रम

नित्य साधना से लेकर राष्ट्रीय उत्सव तक — संस्था की सम्पूर्ण गतिविधियाँ

Daily · नित्य

नित्य योग साधना

संस्था के योग गुरु पं. अरविंद पांडे जी द्वारा नीम उपवन पार्क, विजयंत खंड-3, लखनऊ में प्रतिदिन प्रातःकाल नियमित योगाभ्यास कराया जाता है। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएँ, पुरुष एवं बच्चे उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

📍 नीम उपवन पार्क
⏰ प्रतिदिन प्रातः
🎯 निःशुल्क

दैनिक क्रम

🧘 योग साधना
🔔 शंख नाद
🎵 भजन
🙏 शिव मानस पूजा
📖 गीता पाठ
🕉️ श्लोक विवेचन
🪬 निर्वाणषटकम

📖 गीता ज्ञान गोष्ठी

संस्था द्वारा प्रतिमाह दोपहर में गीता ज्ञान गोष्ठी का आयोजन किया जाता है। इसमें विद्वान वक्ताओं द्वारा गीता के गूढ़ तत्त्वों पर सरल एवं सुबोध विवेचन प्रस्तुत किया जाता है।

नित्य पाठ में स्वामी रामसुखदास जी, स्वामी चिन्मयानंद जी के टीकाओं एवं आदि शंकराचार्य के भाष्य के संदर्भ में चर्चा होती है। संस्था ने पाया कि श्रीमद्भगवद्गीता सभी वेदों का सार संग्रह एवं मोक्षशास्त्र है — इसका मुख्य उद्देश्य 'निःश्रेयस' यानी परम कल्याण (मोक्ष) की प्राप्ति है।

भगवद पाद श्री आदिशंकराचार्य द्वारा पुनः प्रख्यायित अद्वैत वेदांत के द्वारा लोकहित संवर्धन एवं मोक्षार्थी साधकों के प्रभावी सहयोग हेतु श्रीमद्भगवद्गीता पर भाष्य लिखकर इसकी महत्ता दर्शाई गई है।

🌞 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस — 21 जून

वर्ष 2015 में संयुक्त राष्ट्रसंघ द्वारा प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किए जाने के परिप्रेक्ष्य में संस्था को 2017 में पंजीकृत कराया गया। तब से संस्था प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का सफल एवं भव्य आयोजन करती आ रही है।

यह आयोजन शासन द्वारा जारी शासनादेशों के अनुरूप किया जाता है, जिसमें भारी संख्या में महिलाएँ, पुरुष एवं बच्चे शामिल होते हैं।

🎭 रामलीला मंचन — विजयदशमी

श्री मुकुल अवस्थी जी द्वारा सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना को भगवान राम के आदर्शों के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से विगत 18 वर्षों से श्री राम लीला समिति गोमतीनगर द्वारा आयोजित रामलीला में स्वयं और नगरवासियों के तन-मन-धन से सहयोग लेकर प्रत्येक वर्ष दशहरे के अवसर पर रामलीला का मंचन कराया जाता रहा है।

विगत 9 वर्षों से ॐ योग संस्थान भी इस शुभ कार्य से जुड़कर आर्थिक सहायता के साथ सहभागिता करते हुए सक्रिय रूप से सदस्य योगियों द्वारा रामायण के विविध चरित्रों को नाट्यलीला के माध्यम से उच्च आदर्शों की स्थापना हेतु मंच पर उतारा जाता है।

🪔 कुंभ एवं महाकुंभ कल्पवास

संस्था द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से प्रयागराज में निम्नलिखित आयोजन किए गए हैं —

अर्ध कुंभ 2019

प्रयागराज में मासीय कल्पवास शिविर

महाकुंभ 2025

प्रयागराज में मासीय कल्पवास शिविर

माघ मेला 2026

प्रयागराज में शिविर — प्रगति पर

इसी उद्देश्य से लोकहित संग्रह एवं सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में संस्था द्वारा काठमांडू में देवाधिदेव पशुपतिनाथ के दर्शन-पूजन के लिए तीर्थाटन वर्ष 2017 में संयोजित किया गया।

कार्यक्रम में भाग लें

Join us in our daily spiritual practice.

नीम उपवन पार्क, विजयंत खंड-3, गोमतीनगर, लखनऊ