About Us · हमारे बारे में
ॐ योग संस्थान — एक परोपकारी, सनातनी धार्मिक संस्था
समाज की सेवा हेतु निःस्वार्थ समर्पित
ॐ योग संस्थान एक परोपकारी, सनातनी धार्मिक संस्था है जिसका आरम्भ पंडित श्री अरविंद पांडे जी द्वारा वर्ष 2012 में किया गया। श्री पांडे जी ने लखनऊ विश्वविद्यालय से योग की शिक्षा प्राप्त करने के उपरांत योग को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
उन्होंने विजयंत खंड-3 के नीम उपवन पार्क में अकेले आकर प्रातःकाल योगाभ्यास आरम्भ किया। धीरे-धीरे लोग जुड़ते गए और पर्याप्त संख्या हो जाने पर वर्ष 2017 में संस्था को रजिस्ट्रार फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स, लखनऊ के कार्यालय में विधिवत पंजीकृत कराया गया — पंजीयन सं. 134/2017-18।
संस्था के सदस्यगण एवं अन्य उपस्थित महानुभाव प्रतिदिन प्रातः ॐ योग नीम उपवन पार्क, विजयंत खंड-3, लखनऊ में एकत्रित होकर निम्नलिखित क्रम में साधना करते हैं —
इसके अतिरिक्त प्रतिमाह दोपहर में गीता ज्ञान गोष्ठी का आयोजन किया जाता है, जिसमें विद्वान वक्ताओं द्वारा गीता के गूढ़ तत्त्वों पर सरल एवं सुबोध विवेचन प्रस्तुत किया जाता है।
भागवत कृपा से, संस्था के विशेष अनुरोध पर पंडित हृदयनारायण बाजपेयी जी ने उक्त पार्क में प्रति रविवार प्रातः श्री रामचरितमानस के पदों का क्रमवार विवेचन करते हुए प्रवचन किया, जिससे जनमानस प्रबुद्ध हुआ और भक्ति व ज्ञान की धारा प्रवाहित हो गई।
संस्था द्वारा नित्य प्रातः गीता का क्रमवार पाठ आरम्भ किया गया। एक बार गीता की आवृत्ति पूरी होने के बाद पुनः प्रारम्भ होती है। विभिन्न मनीषीजनों द्वारा स्वामी रामसुखदास जी, स्वामी चिन्मयानंद जी के टीकाओं एवं आदि शंकराचार्य के भाष्य के संदर्भ में नित्य चर्चा होती है। अंत में निदिध्यासन के लिए निर्वाणषटकम का सस्वर पाठ किया जाता है।
संस्था ने विचार करके निश्चित पाया कि श्रीमद्भगवद्गीता के निरंतर संपर्क में रहने के लिए सत्संग, नियमित पाठ, पठन-पाठन, क्रमवार विचार-विमर्श तथा प्रचार-प्रसार में नित्य संलग्न रहा जाय।
यह संस्था निःस्वार्थ भाव, निर्विकार चित्त और स्वांतः सुखाय की भावना से प्रारम्भ होकर आज सनातन धर्म के प्रचार एवं सर्वजन हिताय के संकल्प के साथ समाज में योग और गीता के सामंजस्य की अवधारणा लेकर साधना से सिद्धि की ओर अग्रसर है।
पं. अरविंद पांडे जी ने लखनऊ विश्वविद्यालय से योग की शिक्षा प्राप्त करने के उपरांत योग को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। वर्ष 2012 में उन्होंने विजयंत खंड-3 के नीम उपवन पार्क में अकेले प्रातःकाल योगाभ्यास आरम्भ किया।
धीरे-धीरे एक-एक कर लोग जुड़ते गए। पर्याप्त संख्या हो जाने पर वर्ष 2017 में संस्था को विधिवत पंजीकृत कराया गया। आज वे प्रतिदिन शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप योग कराते हैं, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएँ, पुरुष एवं बच्चे उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं।
पंजीयन सं. 134/2017-18